गूगल असिस्टेंट से वॉइस लॉक कैसे लगाएं? – आसान स्टेप्स

अगर आपको गूगल असिस्टेंट से वॉइस लॉक कैसे लगाएं जानना है तो इस पेज पर गूगल वॉइस सेटिंग की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारे लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक बन गई है, आए दिन स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। स्मार्टफोन मैं वैसे तो तरह-तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम आते हैं हालांकि ज्यादातर लोग एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

गूगल असिस्टेंट से वॉइस लॉक कैसे लगाएं

एंड्राइड गूगल की तरफ से आने वाला एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन के साथ-साथ टेबलेट और तरह-तरह के डिवाइस में किया जाता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल की तरफ से बहुत से नए नए फीचर जोड़े जाते हैं, गूगल असिस्टेंट भी ऐसे ही फीचर्स में से एक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

गूगल असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर अलग अलग काम आसानी से कर सकते हैं। अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर है और गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर वाइस लॉक लगाना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए खास होगा।

इस आर्टिकल के जरिए आप जान पाएंगे की गूगल असिस्टेंट पर आवाज से स्क्रीन लॉक कैसे खोलें?

गूगल असिस्टेंट क्या है?

गूगल असिस्टेंट गूगल की तरफ से बनाया गया एक प्रकार का वर्चुअल असिस्टेंट है जिसे आप अपनी आवाज के जरिए ऑपरेट कर सकते है हालांकि गूगल असिस्टेंट को ऑपरेट करने के लिए आप टेक्स्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

गूगल असिस्टेंट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में आपसे बात भी कर सकता है साथ ही में गूगल असिस्टेंट के जरिए आप अपने मोबाइल को बिना छुए बहुत से काम कर सकते हैं।

गूगल असिस्टेंट को गूगल में काम करने वाले डेवलपर की टीम ने मिलकर बनाया है। गूगल असिस्टेंट की शुरुआत 2016 के मई महीने में हुई थी। आज बहुत से एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोग गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर अपने सवालों का जवाब पूछते है।

रिलेटेड आर्टिकल:

Google Assistant Se Kaise Baat Kare – गूगल असिस्टेंट से कैसे बात करें | गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है जाने

Google Aaj Kitna Tarikh Hai – गूगल आज कितनी तारीख है | आज कितनी तारीख है और कौन सा महीना है?

Google Se Kaise Baat Karen – गूगल का नंबर चाहिए | गूगल से बात कैसे करें पूरी जानकारी

गूगल असिस्टेंट से वॉइस लॉक कैसे लगाएं (Google Assistant Se Voice Lock Kaise Lagaye)

अगर आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल असिस्टेंट इस्तेमाल करते है और आप गूगल असिस्टेंट की मदद से वॉइस लॉक लगाना चाहते हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए की आप गूगल असिस्टेंट की मदद से वॉइस लोक नही लगा पाएंगे। अगर आप गूगल असिस्टेंट से वॉइस लॉक लगाना चाहते है तो आप इस तरीके की मदद ले सकते है।

  1. अपने डिवाइस पर लोक स्क्रीन पर गूगल असिस्टेंट चालू होने पर फोन को लॉक करे।
  1. डिवाइस लॉक होने पर “ओके गूगल” बोले।
  1. अब आपको मेरा फोन अनलॉक करो बोलना होगा।
Google Assistant Se Voice Lock Kaise Lagaye
  1. इसके बाद आप गूगल असिस्टेंट के जरिए ही यह जान पाएंगे की आप लॉक स्क्रीन को आवाज की मदद से अनलॉक नही कर पाएंगे।
  1. अगर आप वॉइस के जरिए फोन अनलॉक करने के बारे में गूगल असिस्टेंट के जरिए और जानना चाहते हो तो More Details या ज्यादा जानकारी पर क्लिक करे।

गूगल असिस्टेंट पर अपनी वॉइस का इस्तेमाल कैसे करे?

अगर आप गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके लिए अपने गूगल असिस्टेंट ऐप को बार बार खोलना पड़ता होगा हालांकि एक तरीका ऐसा भी है जिसकी मदद से आपके ok Google बोलने पर गूगल असिस्टेंट खुद ब खुद आपके सामने खुलकर आ जायेगा।

अगर आप भी अपनी आवाज के जरिए गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको गूगल असिस्टेंट में अपनी वॉइस सेव करनी होगी इसके लिए आप ये तरीका अपना सकते हैं।

  1. अपने फोन पर मौजूद गूगल असिस्टेंट ऐप खोल लें।
  1. गूगल असिस्टेंट सेटिंग डाले
गूगल असिस्टेंट से फोन कैसे लगाएं
  1. अब आप अपने सामने Hey Google and voice match विकल्प देख पाएंगे। इस विकल्प पर क्लिक करे।
गूगल असिस्टेंट सेटिंग ओपन
  1. Hey Google के सामने दिए गए बटन की मदद से इसे ऑन कर लें।
गूगल असिस्टेंट सेटिंग खोलें
  1. अब आप वॉइस मॉडल विकल्प की मदद से अपनी वॉइस सेट कर पाएंगे, इसके लिए वॉइस मॉडल विकल्प पर क्लिक करे।
  1. अब आप अगले पेज पर होंगे जहा पर आपको more बटन पर क्लिक कर next बटन पर क्लिक करना होगा।
मेरे फोन का स्क्रीन लॉक क्या है
  1. इसके बाद आपको i agree बटन पर क्लिक करना होगा।
गूगल असिस्टेंट से कैसे बात करें
  1. अब आपको फिर से next बटन पर क्लिक करना होगा।
  1. अब I agree पर क्लिक करने के बाद आप अगले पेज पर होंगे।
क्या तुम मेरी आवाज से ओपन हो सकती हो
  1. यहाँ पर आपको ok Google बोलना होगा, आए एक से ज्यादा बार ok Google और hey Google बोलने को बोला जा सकता है।
आवाज से स्क्रीन लॉक कैसे खोलें

अब आपको बताए गए इंस्ट्रक्शन फॉलो करने होंगे जिसके बाद आप आसानी से ok Google या hey Google बोलकर गूगल असिस्टेंट खोल पाएंगे।

गूगल असिस्टेंट को लॉक स्क्रीन पर कैसे चालू करे?

बहुत से लोग फोन अनलॉक होने पर गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं हालांकि फोन बंद होने पर वे इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते जिसके चलते उन्हें फोन अनलॉक करने के साथ साथ गूगल असिस्टेंट को खोलकर अपना सवाल पूछने में ज्यादा समय लग जाता है।

 अगर आप भी बिना फोन अनलॉक किए गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको गूगल असिस्टेंट को लॉक स्क्रीन पर चालू करने के तरीके के बारे में पता होना चाहिए।

  1. सबसे पहले आपको गूगल असिस्टेंट एप्लीकेशन को खोलना होगा।
  1. अब आप माइक बटन पर क्लिक कर गूगल असिस्टेंट सेटिंग बोल सकते है या फिर नीचे दिए गए कीबोर्ड वाले आइकन पर क्लिक कर गूगल असिस्टेंट सेटिंग टाइप कर एंटर कर सकते है।
  1. यह स्टेप फॉलो करने के बाद आप गूगल असिस्टेंट की सेटिंग पर पहुंच जायेंगे।
  1. यह पर आने के बाद आपको लॉक स्क्रीन विकल्प देखने को मिलेगा।
अपनी आवाज से मोबाइल को कैसे चलाएं
  1. इस विकल्प पर क्लिक करे
  1. अब आपको असिस्टेंट रिस्पॉन्स ऑन लॉक स्क्रीन लिखा हुआ दिखाई देगा इसके सामने बने बटन की मदद से इसे ऑन कर लें।
स्क्रीन लॉक सेटिंग
  1. अब अगर आप अपने पर्सनल रिजल्ट भी गूगल असिस्टेंट के जरिए स्क्रीन लॉक होने पर ही पाना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए बटन को भी ऑन कर लेना होगा।
  1. यह सभी स्टेप्स फॉलो करने के साथ ही आप आसानी से लॉक स्क्रीन होने के बावजूद भी गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

FAQs:

गूगल असिस्टेंट में वॉइस लॉक कैसे लगाएं?

अगर आप गूगल असिस्टेंट में वॉइस लॉक लगाना चाहते है तो आप ऐसा नहीं कर सकते हालांकि अगर आप वॉइस के जरिए गूगल असिटेंट खोलना चाहते हैं।

आपको गूगल असिस्टेंट की सेटिंग में जाकर hey Google and voice match विकल्प देखने को मिलेगा जिसकी मदद से आप अपनी वॉइस को गूगल असिस्टेंट में सेव कर पाएंगे और जब भी आप चाहे hey Google कहकर या ok Google कहकर इसे खोल पाएंगे।

क्या गूगल असिस्टेंट मेरा फोन लॉक कर सकता है?

गूगल असिस्टेंट आपकी मदद के लिए बनाया गया है हालांकि गूगल असिस्टेंट में अभी तक फोन लॉक करने का फीचर नही आ पाया है। हालांकि अगर आप गूगल असिस्टेंट से फोन लॉक करने को कहते है तो गूगल असिस्टेंट आपको फोन लॉक करने का तरीका बता सकता है।

गूगल से फोन लॉक कैसे करें?

गूगल से फोन लॉक नही किया जा सकता है, अगर आप अपने मोबाइल पर गूगल या गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल मेरा फोन लॉक करो कहने पर आपको फोन लॉक करने का तरीका बताया जाएगा। गूगल बहुत से काम कर सकता है हालांकि फोन लॉक करने के लिए आपको खुद से फोन के लॉक बटन को दबाना होगा।

गूगल असिस्टेंट एंड्राइड पर कैसे काम करता है?

अगर आप एक एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको गूगल असिस्टेंट इस्तेमाल करने के लिए “ok Google” बोलना पड़ेगा, इसके अलावा आप गूगल असिस्टेंट की एप्लीकेशन खोलकर भी इसे इस्तेमाल कर सकते है। गूगल असिस्टेंट एंडोइड पर तरह तरह की जानकारी देने का काम करता हैं। गूगल असिस्टेंट की मदद से कुछ भी काम कराने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होगी।

अपने फोन को लॉक करने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?

अगर आप अपने फोन को लॉक करने का एक सुरक्षित तरीका ढूंढ रहे हैं तो आपको अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर स्क्रीन लॉक चुनना होगा जिसके बाद आप अलग अलग तरह की स्क्रीन लॉक लगाकर अपने मोबाइल को लॉक कर सकते हैं। फोन को सुरक्षित करने के लिए आपको एक कठिन लॉक लगाना चाहिए हालांकि आपको यह लॉक याद भी करना पड़ेगा।

अंतिम शब्द:

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़ने के बाद गूगल असिस्टेंट से वॉइस लॉक कैसे लगाएं? आप भली भांति समझ गए होंगे। लेख को पढ़कर मन में किसी तरह का सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में पूछें साथ ही जानकारी को शेयर भी कर दें।

😎 आर्टिकल अपने दोस्त को भेजे:
earnmaniya.com

EarnManiya.com एक बढ़िया हिंदी ब्लॉग है जिसपर Online Paise Kaise Kamaye, Paisa Kamane Wala Games और Paisa Kamane Wala App Download की जानकारी दे रही है। अगर आपको घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाना है तो EarnManiya.com को Follow कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!