Ladke Ko Impress Kaise Kare – लड़का कैसे पटाए जाते हैं पूरी जानकारी

यदि आप Ladke Ko Impress Kaise Kare या Ladke Ko Kaise Pataye जानना चाहते है तो हम यहाँ पर लड़का कैसे पटाए जाते हैं Tips & Tricks शेयर करने वाले है।

क्या आपको पता है की, लड़कों को पटाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं होता है, क्योंकि यह आर्टिकल भी एक लड़के के द्वारा ही लिखा गया है। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि, लड़कियां लड़कों को पटाने का प्रयास कम करती है, बल्कि लड़के ही ज्यादातर लड़कियों को पटाने का प्रयास करते हैं।

लड़का कैसे पटाए जाते हैं (Kisi Ladke Ko Kaise Pataye Tips In Hindi)

हालांकि कुछ ऐसे भी सख्त लौंडे होते हैं, जो मिजाज से काफी अडियल होते हैं और कई बार ऐसे लड़कों पर ही कुछ लड़कियों का दिल आ जाता है, परंतु लड़के के अडियल स्वभाव की वजह से लड़की अपने दिल की बात उससे नहीं कह पाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

परंतु इसका मतलब यह थोड़ी है की बिना प्रयास करें ही हार मान ली जाए।

अगर आप Ladko Ko Kaise Impress Kare सोच रहे अहि तो आप प्रयास अवश्य करें, क्या पता आपका मनपसंद लड़का भी आपको लाइक करने लगे।

आइए आर्टिकल में जानते हैं कि “लड़का कैसे पटाए” अथवा “लड़का कैसे पटाते हैं।”

Table Of Contents:

लड़का कैसे पटाए? (Kisi Ladke Ko Kaise Pataye Tips In Hindi)

किसी भी लड़की को अगर उसकी पसंद का लड़का मिल जाता है, तो लड़की को ऐसा लगता है कि उसे उसकी दुनिया मिल गई है। हालांकि कई बार लड़कियां जब किसी लड़के को पसंद करती हैं तो भी वह उससे अपने मन की बात नहीं कह पाती है।

इसके पीछे जाना अंजाना कोई डर होता है या फिर लड़कियां यह भी सोचती है कि कहीं अगर वह लड़के को अपने मन की बात कह दें और लड़का उन्हें मना कर दे तो उनकी बेइज्जती ना हो जाए।

क्योंकि लड़कियों को अपनी इज्जत बहुत ही प्यारी होती है। अपनी दिल की बात दिल में रख लेती है। Ladko Ko Kaise Impress Kare इसके लिए बहुत सारे तरीके हैं जिसे अगर आप फॉलो करती हैं तो आपको ऑटोमेटिक यह पता चल जाता है कि आप जिस लड़के पर दिल लूटा बैठी है वह भी आपको प्यार करता है या आपको लाइक करता है या नहीं।

इससे जुड़े आर्टिकल को पढ़े:

Ladki Se Baat Karne Wala Apps 2024 – लड़की से बात करने वाला ऐप डाउनलोड कैसे करें?

Kisi Ladki Ko Impress Kaise Kare – [💯% Working] किसी लड़की को इम्प्रेस कैसे करे

Ladki Ko Kaise Pataye – लडकी को पटाने का घरेलू उपाय | लड़कियां कैसे पटाए आसान तरीका

Ladko Ko Kaise Impress Kare – किसी लड़के को अपने प्यार में कैसे पागल करें?

यदि आप एक लड़की है और आपकी उम्र 18 साल से अधिक हो गई है और अभी भी आप सिंगल है, परंतु अब आपके मन में एक ऐसा बॉयफ्रेंड बनाने का ख्याल आ रहा है, जो आपकी भावनाओं को समझ सके और आपको सम्मान दें।

तथा आपको खुश रखे और आपको कंपनी भी दे, तो इसके लिए आपको लड़कों को इंप्रेस करने का तरीका पता होना चाहिए।

Ladke Ko Impress Kaise Kare और किसी लड़के को अपने प्यार में कैसे डालें, यह सभी बातें आगे आपको बताई जा रही है।

Ladka Kaise Pataye इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. लड़के की गर्लफ्रेंड है या नहीं पता करें

जिस लड़के को आप पसंद करती है, उसे पटाने से पहले आपको यह जानना अति आवश्यक है कि उस लड़के की पहले से ही कोई गर्लफ्रेंड तो नहीं है या फिर वह लड़का किसी और लड़की को तो पसंद नहीं कर रहा है, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो की आप किसी ऐसे लड़के को पटाने का प्रयास करें जिसकी पहले से ही गर्लफ्रेंड हो या फिर जो लड़का पहले से ही किसी लड़की को पसंद कर रहा हो।

अगर आप ऐसे लड़के को पटाने का प्रयास करेंगी, तो हो सकता है कि वह लड़का आपसे पटे ही ना या फिर लड़का पटाने में आपको काफी ज्यादा समय लग जाए।

इसलिए, पहले यह पता कर लें की लड़के की गर्लफ्रेंड है या नहीं या फिर उसके दिल में किसी और लड़की के लिए प्यार की घंटी बज रही है अथवा नहीं और फिर उसके बाद ही आगे बढ़े।

2. लड़के को सोशल मीडिया पर फॉलो करें

आज टेक्नोलॉजी के इस जमाने में सभी लड़के किसी न किसी सोशल मीडिया पर अवश्य ही एक्टिव रहते हैं। खासतौर पर लड़के फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल तो अवश्य ही करते हैं।

आपको भी अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से लड़के की आईडी को सर्च करना है और उसे फॉलो कर लेना है और उसके बाद रोजाना आपको लड़के की 2 से 4 पोस्ट को लाइक करना है और कमेंट भी करना है।

ऐसा करने से आप लड़के की नजरों में आना चालू हो जाती है। यानी कि लड़का आपको नोटिस करने लगता है।

इसके अलावा लड़के को सोशल मीडिया पर फॉलो करने से आप उसकी दैनिक एक्टिविटी से भी अपडेट रहती है। आपको यह पता रहता है कि उसके दोस्त कौन से हैं, लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? साथ ही सोशल मीडिया से आपको लड़के का फोन नंबर भी मिल जाता है क्योंकि अधिकतर लड़के सोशल मीडिया पर अपने नंबर को हाइड करके नहीं रखते हैं।

3. लड़के के बारे में इंफॉर्मेशन प्राप्त करें

Kisi Ladke Ko Impress Kaise Kare सोच रहे अहि तो लड़के के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने से लड़का पटाने में आपको काफी आसानी होगी, क्योंकि जब आपको लड़के का स्वभाव कैसा है, लड़के को कौन सी चीज में इंटरेस्ट है और कौन सी चीजें नापसंद है, उसकी गर्लफ्रेंड है या नहीं इत्यादि बातों के बारे में जान जाएंगी तो इसके बाद आप किसी भी लड़के को आसानी से इंप्रेस कर सकेंगी।

अगर किसी ऐसे लड़के को आप पसंद कर रही हैं जिससे अभी तक आपकी बातचीत नहीं हो रही है तो उसके बारे में जानने के लिए आपको सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए, वहां से आप लड़के के बारे में काफी हद तक जान सकती हैं।

वहीं आप चाहे तो जिस लड़के को आप पसंद करती हैं उस लड़के के दोस्तों से भी दोस्ती कर सकती हैं, क्योंकि किसी लड़के का हाल उसके माता-पिता के अलावा उसके दोस्तों को अच्छे से पता होता है।

ऐसे में आप लड़के के दोस्तों से भी काफी हद तक अपने पसंदीदा लड़के की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

4. एक ही लड़के पर फोकस करें

कई लड़कियां ऐसे स्वभाव की होती है, जो ज्यादा दिन तक एक ही लड़के के पीछे नहीं रह पाती है और वह एक साथ कई लड़कों को पटाने का प्रयास करती हैं।

ऐसे में होता यह है कि, आप जिस लड़के को पटाना चाहती है, अगर उसके दिल में भी आपके लिए घंटी बजती है।

परंतु उसे कहीं से यह पता चल जाता है कि, आप दूसरे लड़कों को भी पटाने का प्रयास कर रही है, तो वह भी अपने कदम पीछे खींच लेता है, जिसकी वजह से आप अपना मनपसंद लड़का पटा पाने में असफल रहती है।

इसलिए हमारी आपसे यही गुजारिश है की आप जिस लड़के को दिल से पसंद करती हैं, उसे यदि आप पटाना चाहती हैं, तो सिर्फ उस पर ही फोकस करके रखें और दूसरे लड़कों को लाइन ना मारे।

5. अपने आप को भी मेंटेन रखें

हर लड़का यह चाहता है कि जो भी लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बने, वह दिखाई देने में सुंदर हो या फिर बहुत ही अट्रैक्टिव हो, तो लड़के की इसी डिमांड को पूरा करने के लिए आपको अपनी खूबसूरती पर भी ध्यान देना होगा और अपने आप को अधिक से अधिक अट्रैक्टिव बनाने का प्रयास करना होगा।

भले ही कुछ लोग यह कहते हैं की प्यार दिल से होता है शक्ल से नहीं परंतु मेरे भाई हमने तो यही देखा है कि आजकल प्यार शक्ल देख कर ही होता है।

कोई भी लड़की बदसूरत लड़के को अपना बॉयफ्रेंड नहीं बनाती है ना ही कोई भी लड़का किसी सुंदर ना दिखाई देने वाली लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाता है।

सभी लोग अपने लिए अच्छा बॉयफ्रेंड या फिर अच्छी गर्लफ्रेंड ही चाहते हैं। इसलिए हम आपसे कह रहे हैं कि आपको अपनी सुंदरता पर ध्यान देना चाहिए।

इसके लिए आप हर हफ्ते ब्लीचिंग कर सकती हैं जिससे आपके चेहरे पर निखार आएगा, वही आप अपने बालों को शैंपू से धो करके अच्छा बना सकती हैं। कुल मिलाकर आपको अपनी पर्सनैलिटी को बढ़िया करना है जिससे लड़का आपकी तरफ अवश्य ही आकर्षित होगा।

6. लोगों से दोस्ताना व्यवहार रखें

लड़कों के बारे में एक राज की बात यह है कि उनके मन में हमेशा यह सवाल चलता रहता है कि अगर वह किसी लड़की को प्रपोज करेंगे तो लड़की उन्हें थप्पड़ मार देगी।

इसलिए कई लड़के अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। इसकी प्रमुख वजह होती है कि कई लड़कियां ऐसी हैं जो थोड़ी संवेदनशील स्वभाव की होती है।

ऐसी लड़कियों से लड़के डरते हैं तो आपको करना यह है कि आपको लोगों से दोस्ताना व्यवहार रखना है क्योंकि जब आप लोगों से दोस्ताना व्यवहार रखेंगी, तो कहीं ना कहीं आपके व्यवहार की खबर उस लड़के को भी होगी जिसे आप पसंद करती है और जब उसे यह पता चलेगा।

आप जल्दी किसी बात का बुरा नहीं मानती है तो क्या पता उसके दिल में भी आपके लिए प्यार हो और जब आप ऐसी अवस्था में उस लड़के को पटाने का प्रयास करेंगी तो वह जल्दी से आपसे पट जाएगा।

एक फ्रेंडली व्यवहार करने वाली लड़की को अधिकतर लड़के अपना दोस्त भी बनाना चाहते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड भी बनाना चाहते हैं।

7. लड़का पटाने के लिए प्यार-इग्नोर फार्मूला अप्लाई

इस फार्मूले के अंतर्गत आपको कुछ दिनों तक बराबर लड़के को देखना है और उसे इस बात का एहसास करा देना है कि आप उसे देख रही है या फिर आप उसे पसंद कर रही हैं और थोड़े दिनों के बाद आपको लड़के को देखना कम कर देना है और उसे देखकर आपको हंसना भी नहीं है।

ऐसा करने पर लड़के के मन में ऑटोमेटिक यह ख्याल पैदा होने लगता है कि, क्या बात हो गई जो लड़की कल तक मुझे देख कर हंस रही थी और मुझे फुल लाइन दे रही थी आज वह मुझे देख भी नहीं रही है ना ही मुझे देख कर हंस रही है, कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हो गई, कहीं लड़की का कोई अन्य बॉयफ्रेंड तो नहीं बन गया है।

यही सब सवाल लड़के को काफी बेचैन करने लगते हैं और कई बार लड़के इन्हीं सब सवालों का जवाब पाने के लिए सीधा लड़की के पास चले जाते हैं और लड़की से ही पूछ बैठते हैं कि आखिर उनकी बेरुखी की वजह गया है। अगर कोई लड़का ऐसा करता है तो समझ लीजिए वह भी आपसे प्यार करता है या आपको पसंद करता है।

तभी तो वह आपकी बेरुखी का कारण पूछने आप से आया है, तो ऐसे में आपको मौके का फायदा उठाते हुए लड़के से सच्चाई बयान कर देनी है और उसे अपने दिल की बात बता देनी है।

हमारा दावा है कि लड़का अवश्य ही आपको अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर स्वीकार कर लेगा।

8. लड़के से दोस्ती करें

जिस लड़के को आप पसंद करती हैं, वह आपके कॉलेज, स्कूल या फिर ट्यूशन क्लास में पढ़ता है, तो उसे पटाना थोड़ा सा आसान हो जाता है, क्योंकि ऐसी अवस्था में आप लड़के से दोस्ती कर सकती हैं।

जब आप लड़के से दोस्ती कर लेती हैं तब आप लड़कों के दोस्तों के ग्रुप में शामिल हो जाती है, जिसकी वजह से आप लड़के से आसानी से बातचीत कर सकती हैं।

यह बातचीत सामने सामने भी हो जाती है या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से भी हो सकती है। दोस्ती करने के पश्चात जब आपकी बातचीत होने लगे और बातचीत होते होते 2 से 3 महीने का समय गुजर जाए तो हर लड़की को यह पता चल ही जाता है कि लड़का उसे पसंद करता है या फिर नहीं।

अगर लड़का आपको पसंद करता है तो आपको भी अपनी तरफ से धीरे-धीरे सिग्नल देना चालू करना है।

इससे लड़के को भी यह पता चलेगा कि आप उसे पसंद करती हैं और फिर एक मोड़ ऐसा आएगा जहां पर आप अपने दिल की बात लड़के से कह सकती हैं या फिर ऐसा भी हो सकता है कि लड़का खुद ही आपसे आई लव यू बोल दे, तो कुल मिलाकर बात आपकी ही बननी है।

9. लड़के की तारीफ करें

जिस प्रकार से लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है, उसी प्रकार से लड़कों को भी अपनी प्रशंसा सुनना अच्छा लगता है।

हालांकि प्रशंसा अगर सही हो तो ही लड़कों को अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है, वरना वह गुस्सा भी हो जाते हैं, तो आपको भी लड़का पटाने के लिए उसकी तारीफ करनी है जो कि बिल्कुल रियल होनी चाहिए

जैसे कि आप लड़के से कह सकती हैं कि आज तुम बहुत ही स्मार्ट लग रहे हो या फिर आप लड़के से कह सकती हैं कि, यार तुम्हारी ड्रेस तो बहुत ही कमाल की लग रही है, तुम्हारी पर्सनालिटी दूसरे लड़कों से बिल्कुल अलग है।

आप चाहे तो लड़के से ऐसा भी कह सकती है कि, यार इस स्कूल/कॉलेज/ ट्यूशन क्लास में तुमसे ज्यादा हैंडसम लड़का और कोई भी नहीं है।

यकिन मानिए यह सब बातें लड़के के सीधा दिल में जाकर बैठ जाती हैं और उसके मन में आपके प्रति प्यार का लड्डू फूटने लगता है, जो आगे चलकर के आपको अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए लड़के को विवश कर देता है।

अगर आप लड़के की तारीफ उसके सामने नहीं कर पा रही है तो आप लड़के की तारीफ उसके दोस्तों से कर सकती है क्योंकि यह जो लड़के होते हैं।

यह लड़की के मामले में बहुत ही तेज होते हैं। आप उसके दोस्तों से तारीफ करेंगी, तो उसके दोस्त लड़के से अवश्य ही आपकी बात कहेंगे, तो इस प्रकार से भी आपका ही काम बनेगा।

10. अपनी आंखों से लड़के को पसंद का सिग्नल दे

यदि आप लड़के से अपने दिल की बात कहने में डरती है तो आप अपनी आंखों का इस्तेमाल कर सकती है, क्योंकि जुबान अगर चुप होती है तो आंखें काफी कुछ बयान कर देती हैं।

आपको करना यह है कि आपको तब तक लड़के को देखना है जब तक की लड़का किसी और जगह पर देख रहा हो और जैसे ही लड़का आपकी तरफ देखे वैसे ही आपको कुछ देर लड़के को देख करके उसकी सूरत से अपनी नजरों को हटा लेना है और वहां से थोड़ा हंस कर चले जाना है।

यह काम जब आप करती है, तो लड़के को तुरंत ही पता चल जाता है कि आप उसके बारे में कुछ ना कुछ अवश्य ही सोच रही है, तभी तो आप उसे देख रही है और उसे देख कर के स्माइल कर रही हैं।

इस प्रकार से अगर लड़के के मन में भी आपके लिए कुछ होगा तो वह भी आपको प्यार का सिगनल देना चालू कर देगा जिसे आपको कैच कर लेना है जिसके बाद आपकी प्यार की गाड़ी चल पड़ेगी।

11. लड़के से मुलाकात करते रहे

लड़के को अपना दीवाना बनाने के लिए आपको लड़के से मुलाकात करते रहना चाहिए। लड़के से मिलने का बहाना कोई भी हो सकता है। बस आपको किसी भी बहाने से उसके साथ समय गुजारना चाहिए और अधिक से अधिक उसके नजदीक आने का प्रयास करना चाहिए।

क्योंकि जब आप दोनों एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे, तो आप दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकेंगे और आप अपनी बातों से लड़के को और भी अपने नजदीक लाने में सफल हो सकेगी या फिर उसे इंप्रेस कर सकेंगी।

एक बार जब आप किसी लड़के को इंप्रेस करने में सफल हो जाएंगी, तो लड़का खुद सामने से ही आपको कुछ दिनों के बाद अपने प्यार का इजहार कर देगा।

12. लड़के को देख कर मुस्कुराए

जब कभी भी आपका पसंदीदा बॉय आपके सामने आए या फिर आप से बातचीत करने के लिए आए तो आपको हल्की मुस्कुराहट के साथ उनका स्वागत करना है, क्योंकि लड़कियों की ऐसी अदा पर लड़के काफी जल्दी से निकल जाते हैं और सामने वाली लड़की के पीछे पागल होकर घूमने लगते हैं।

जब आप लड़के को देख कर मुस्कुराएगी, तो उसे यह लगेगा कि सामने वाली लड़की उसे लाइन दे रही है और अगर वह भी आपको पसंद करता होगा, तो वह भी सामने से आपको सिग्नल देना चालू कर देगा जो कि पॉजिटिव सिग्नल होगा।

13. लड़के को स्पेशल महसूस कराएं

आप लड़के को स्पेशल महसूस करा कर उसे अपनी तरफ जल्दी से आकर्षित कर सकती है। यह लड़के को पटाने का स्पेशल फार्मूला भी माना जाता है।

अब आप सोच रही होंगी की, आखिर लड़के को स्पेशल कैसे महसूस कराए, तो बताना चाहते हैं कि लड़के को स्पेशल महसूस कराने के लिए जब कभी भी उसका जन्म दिवस आपने पर सबसे पहले आपको ही उसे उसके बर्थडे की बधाई देनी है।

इसके अलावा अगर आपकी लड़के से दोस्ती है, तो अपने बाकी दोस्तों से ज्यादा महत्व आपको उस लड़के को देना है।

ऐसा करने से उसे अपने आप ही इस बात का एहसास होगा कि, आप उसे कुछ ज्यादा ही समय देती है और वह तुरंत ही यह समझ लेगा कि, ऐसा आप क्यों कर रही हैं।

14. लड़के को सरप्राइज गिफ्ट दें

किसी लड़के को जल्दी से अपना बनाने के लिए आप उसे सरप्राइज गिफ्ट दे सकती है। जब आप लड़के को सरप्राइज गिफ्ट देंगी, तो उसे काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए मौके पर चौका मरना होगा। यह मौका लड़के का बर्थडे हो सकता है।

आप उसके बर्थडे पर एक प्यारा सा गिफ्ट देकर उन्हें हैप्पी बर्थडे कह सकती है, जिससे लड़के के मन में आपके लिए प्यार और सम्मान पहले के मुकाबले में ज्यादा बढ़ जाएगा।

क्योंकि हर लड़का यही कामना करता है की एक ऐसी लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बने, जो उसकी इज्जत करती हो और उसका सम्मान करती हो। लड़के को गिफ्ट के तौर पर क्या पसंद है यह आप लड़के के दोस्तों से पूछ सकती है या फिर आपको खुद पता है तो आगे बढ़ सकती हैं।

15. लड़के को प्रपोज करें

Ladke Ko Propose Kaise Kare यह जानना बेहत जरुरी है।

ऊपर हमने आपको जो 14 पॉइंट बताएं हैं, उसे जब आप फॉलो कर लेती है, तो आपको यह पता चल ही जाता है कि, लड़का आपको पसंद करता है या नहीं।

अगर लड़का आपको पसंद नहीं करता है तो ऐसे लड़के के पीछे अपना समय खराब ना करें और अपने लिए कोई दूसरा अच्छा लड़का ढूंढे और उसे पटाने का प्रयास करें।

परंतु अगर लड़का भी आपको लाइक करता है, तब अपने प्यार को शुरू करने के लिए आपको लड़के को प्रपोज करना चाहिए। इसके लिए आपको लड़के को किसी ऐसी जगह पर बुलाना चाहिए, जहां पर भीड़भाड़ कम हो या फिर आप दोनों के अलावा और कोई ना हो और वह जगह रोमांटिक वातावरण वाली हो।

जब लड़का आपसे मिलने आए तब आपको लड़के से अपनी आंखों को बंद करने के लिए कहना है और जैसे ही लड़का अपनी आंखों को बंद कर ले, वैसे ही आपको घुटने के बल पर बैठकर अपने हाथों में गुलाब का फूल लेकर लड़के को आंखें खोलने के लिए कहना है।

जैसे ही लड़का आंखें खोले, वैसे ही आपको लड़के के सामने गुलाब का फूल प्रस्तुत करते हुए अपने प्यार का इजहार सिंपल भाषा में कर देना है।

ऐसे में लड़का अवश्य ही आपके प्यार को स्वीकार कर लेगा और इस दिन से आप आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बन जाएंगे और इस प्रकार से आप लड़का पटाने में सफल हो जाएंगी।

किसी लड़के को पटाने के लिए क्या करें?

किसी लड़के को पटाने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा, इसकी जानकारी हमने आपको उपरोक्त आर्टिकल में प्रदान कर दी है।

इसके अलावा हम संक्षेप में बताना चाहते हैं कि जिस लड़के को आप पटाना चाहती हैं, उसे पटाने के लिए आपको लड़के से दोस्ती कर लेनी है और साथ ही साथ लड़के के जो सबसे अच्छे दोस्त हैं उनके साथ भी दोस्ती कर लेनी है।

ऐसा करने से आप लड़के के ग्रुप में शामिल हो जाती हैं। इसके बाद आपको लड़के से सामान्य बातचीत करनी है और उसके साथ सोशल मीडिया पर भी कनेक्ट हो जाना है। अब आपको धीरे-धीरे अपने प्यार का एहसास लड़के को दिलाना चालू करना है।

आप चाहे तो लड़के को लाइन भी मार सकती हैं। इतना सब करने से लड़का यह जान जाता है कि, आप उसे पसंद करती हैं। अगर लड़का भी आपको पसंद करता होगा, तो वह भी अपनी तरफ से आपको प्यार का सिगनल देगा, जिससे आप की कहानी बन जाएगी।

एक लड़का दूसरे लड़के को कैसे पटाए?

यदि यहां पर आप का मतलब यह है कि आप किसी लड़के को दोस्ती के तौर पर पटाना चाहते हैं तो आपको करना यह है कि आपको उस लड़के के साथ दोस्ती करने का प्रयास करना है और तरह तरह से उसकी हेल्प करनी है।

ऐसा करने से लड़का अवश्य ही आपसे पट जाता है, क्योंकि लड़कियों की तरह लड़के ज्यादा नखरे नहीं करते हैं, वह किसी भी चीज को आर या पार करने के विचार में होते हैं।

इसलिए आप लड़के की थोड़ी बहुत सहायता करके आसानी से उसे पटा सकते हैं और उसके साथ दोस्ती कर सकते हैं।

लड़के के दिल की बात कैसे जाने?

किसी लड़के के दिल में क्या है, यह उसके हाव-भाव और उसकी बॉडी लैंग्वेज आसानी से बयान कर देती है। कोई लड़का बार-बार आपको देखने की कोशिश कर रहा है या फिर आपको देखकर उसे शर्म आ जाती है, तो समझ लीजिए कि वह लड़का आपको पसंद करता है।

यदि कोई लड़का उदासी में आपको हंसाने का प्रयास करता है या फिर आपकी पीठ पीछे दूसरे लोगों से आपकी पॉजिटिव बात करता है और आपकी तारीफ करता है या फिर वह आप को इंप्रेस करने के लिए शो ऑफ करता है अथवा आपके एक बुलावे पर आपकी सहायता करने के लिए आ जाता है या फिर बिना बताए ही आपकी प्रॉब्लम को जान जाता है, तो समझ लीजिए लड़के के दिल में आपके प्रति कुछ ना कुछ अवश्य है।

अगर लड़का आपको किसी और लड़के से बात करते हुए देख कर गुस्सा होता है तो यह भी इस बात का सिग्नल है कि लड़का आपको पसंद करता है।

लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

लड़कियों के मामले में हर लड़कों की पसंद अलग अलग होती है। हालांकि हमने एक चीज सभी लड़कों में देखी हुई है कि सभी लड़कों को सामान्य तौर पर सुंदर लड़कियां ही पसंद आती हैं।

इसके अलावा किसी लड़के को किसी लड़की के कपड़े पहनने का सेंस अच्छा लगता है, कोई लड़का किसी लड़की को सलवार सूट में ज्यादा पसंद करता है तो कोई लड़का किसी लड़की को साड़ी में या फिर जींस में ज्यादा पसंद करता है।

इसके अलावा लड़कों को लड़कियों का दोस्ताना व्यवहार भी अच्छा लगता है। बहुत से ऐसे लड़के हैं जो देसी लड़कियों को पसंद करते हैं तो वहीं कई ऐसे लड़के भी हैं जो खुले विचारों वाली लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं।

लड़कों को ऐसी लड़कियां भी पसंद आती है जो परिवार के लोगों का आदर सम्मान करती है और आवश्यकता के हिसाब से मॉडर्न बन जाती है और आवश्यकता के हिसाब से संस्कारी बन जाती हैं।

लड़कों को ऐसी लड़कियां भी अच्छी लगती है जो लड़कियां उनकी इच्छाओं को पूरा कर सकें या फिर उन्हें पूरा समय दे सकें।

लड़कों को अपना दीवाना कैसे बनाएं? (Ladko Ko Apna Deewana Kaise Banaye)

लड़कों को अपना दीवाना बनाने के लिए आपको अपनी सुंदरता पर ध्यान देना है। हालांकि इसके पहले यह पता करना है कि, लड़कों को ज्यादा मेकअप करने वाली लड़कियां अच्छी लगती है या फिर सामान्य मेकअप करने वाली लड़कियां अच्छी लगती है। एक सुंदर लड़की किसी भी लड़के को अपना दीवाना बना सकती है।

क्योंकि मादा नर के पीछे कम घूमती है बल्कि नर मादा के पीछे ज्यादा घूमता है। आप लड़कों की तारीफ करके भी उन्हें अपना दीवाना बना सकती हैं।

लड़कों को अपना दीवाना बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं होता है क्योंकि यह संसार का नियम है कि व्यक्ति हमेशा से ही विजातीय आकर्षण के प्रति आकर्षित होता है।

इसलिए अगर आप थोड़ी सी भी पहल करती हैं तो आप किसी भी लड़के को अपना दीवाना बनाने में सफल हो सकती हैं।

किसी लड़के को अपने प्यार में कैसे पागल करें?

किसी लड़के को अपने प्यार में पागल करने के लिए आपको लड़के के साथ अच्छा व्यवहार करना है और उनकी खूबियों के बारे में उन्हें बताना है।

इसके अलावा लड़का जिस चीज को पसंद करता है आप भी उस चीज को पसंद कर सकती है। ऐसा करने से भी लड़का आपको पसंद करने लगता है।

आप लड़के को अपने प्यार में पागल करने के लिए अपनी सुंदरता पर ध्यान दें। लड़का अवश्य ही आपके प्यार में पागल हो जाएगा। आप लड़के से बात करने का बहाना ढूंढती रहें और लड़के की तारीफ करें और उसे पूरी रिस्पेक्ट दे।

यह तरीका भी लड़के को प्यार में पागल करने के लिए काफी काम का साबित होगा। आप जिस लड़के को अपने प्यार में पागल करना चाहती है उसके साथ जब कभी भी बात करें तो हंस कर बात करें और थोड़ा बहुत फ्लर्ट भी कर ले। इससे लड़के के दिल में भी चुलबुली उठने लगेगी और वह भी आपको पसंद करने लगेगा।

लड़कों को अपनी तरफ कैसे खींचे?

लड़कों को अपनी तरफ खींचने के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ एक काम करना है वह काम यह है कि आपको अपनी पर्सनालिटी पर ध्यान देना है और अपनी सुंदरता पर ध्यान देना है। सुंदर लड़कियां किसी भी लड़कों को आसानी से पटाने में सफल हो जाती हैं।

लड़कों को अपनी तरफ खींचने के लिए आपको बेहद कॉन्फिडेंट रहना है, क्योंकि आत्मविश्वास रखने वाली लड़कियां भी लड़कों को काफी ज्यादा अच्छी लगती है, साथ ही खुले विचारों वाली लड़कियों को भी लड़के काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

अपनी जिंदगी के प्रति जो लड़कियां पॉजिटिव दृष्टिकोण रखती है, ऐसी लड़कियां भी लड़कों की पहली पसंद होती है।

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? (Ek Acche Ladke Ki Pahchan Kaise Karen)

एक अच्छे लड़के की पहचान करने के बहुत से तरीके हैं। जैसे कि जो अच्छे लड़के होते हैं वह किसी भी काम को जल्दबाजी में नहीं करते हैं वह धैर्य से काम लेते हैं और कभी भी अगर वह असफल होते हैं तो उसका दोश वह दूसरे लोगों को नहीं देते हैं बल्कि वह अपनी गलतियों में सुधार करते हैं और फिर से सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं।

अच्छे लड़के किसी भी काम को करने से पहले काफी सोच विचार करते हैं, वह दूसरे लोगों से अपनी तारीफ की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं करते हैं।

अच्छे लड़के की पहचान होती है कि वह जीव जंतुओं के साथ ही साथ इंसानों के प्रति दयालु होते हैं और किसी भी व्यक्ति की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार होते हैं।

अच्छे लड़के अपने मन में लंबे समय तक क्रोध को नहीं पाल पाते हैं, वह किसी भी व्यक्ति को बहुत ही जल्दी क्षमा कर देते हैं।

उन्हें दिखावे से ज्यादा मतलब नहीं होता है ना हीं वह किसी अन्य लोगों को इंप्रेस करने के लिए कुछ अटपटा ट्राई करने का प्रयास करते हैं, वह साधारण रहना पसंद करते हैं और कभी भी झूठी वाहवाही ना तो करते हैं ना ही अपनी झूठी वाहवाही सुनना पसंद करते हैं।

अच्छे लड़के किसी भी लड़की को अपना जीवन साथी बनाने के लिए पटाने का प्रयास करते हैं वह लड़कियों का इस्तेमाल करने के बारे में कभी भी नहीं सोचते हैं।

अच्छे लड़कों के अंदर एक आत्म सम्मान होता है, वह अगर किसी लड़की को दिल से पसंद करते हैं तो भी आत्मसम्मान से समझौता करके उस लड़की को पटाने का प्रयास नहीं करते हैं।

लड़कों से बात करने का तरीका

लड़कों को ऐसे लोगों से बात करना अच्छा लगता है जो अपनी बातों को खुलकर रखते हैं। घुमा फिरा कर बात करने वाले लोग लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं, तो अगर आप लड़कों से बात करना चाहती हैं तो आप बात करने के दरमियान उनके बारे में ही बात करें और जब कभी भी लड़कों से बात करें तो हल्की सी मुस्कुराहट अपने चेहरे पर रखें।

ऐसा करने से बातचीत करने में मजा आता है। लड़कों के सामने हमेशा कॉन्फिडेंट होकर बात करें और जो आप बोलना चाहती है, उसे डायरेक्ट बोले।\

घुमा फिरा कर अपनी बात ना बोले। अपनी बात बोलने के बाद लड़का अगर कुछ कह रहा है तो उसकी बातों को भी ध्यान से सुने। इससे आप दोनों की बातचीत लंबे समय तक चलेगी। बातचीत के दरमियान थोड़ी बहुत मजाक मस्ती भी की जा सकती है।

इससे बात करने में बोरियत महसूस नहीं होगी। लड़के से बात करने के दरमियान कभी भी झूठ ना बोलें।

लड़कों से फोन पर कैसे बात करें?

लड़कों से फोन पर बात करने के लिए सबसे पहले आपको लड़के को फोन लगाना है। जब लड़का फोन उठा ले तो आपको हाय हेलो से अपनी बातचीत की शुरुआत करनी है और उसके बाद लड़के से उसके हाल चाल के बारे में पूछना है, उसने खाना खाया या नहीं, उसका आज का दिन कैसा है इसके बारे में पूछना है।

इसके बाद अगर आपको यह पता है कि लड़के को कौन से टॉपिक पर बात करना अच्छा लगता है तो आप उसी टॉपिक पर बात करें। जैसे कि अगर लड़के को पढ़ाई में ज्यादा इंटरेस्ट है तो आप उसके पढ़ाई के बारे में उनसे बातचीत कर सकती है। इससे आपकी बातचीत लंबी चलेगी।

वही आप लड़के की लाइफ में क्या चल रहा है इसके बारे में भी पूछ सकती हैं। इस प्रकार से लड़के के जवाब में से आप अपना अगला सवाल तैयार कर सकती है और उसी सवाल को लड़के से पूछ सकती हैं। लड़के से फोन पर बात करने के दरमियान अपनी बात कहने के अलावा लड़के की बातों को भी ध्यान से सुने और उनकी बातों का भी जवाब दें।

लड़के के दिल में प्यार कैसे जगाए?

लड़के के दिल में प्यार जगाने के लिए पहले यह पता करें कि लड़का कैसी लड़की को पसंद करता है या फिर कैसी लड़की को वह अपना जीवनसाथी बनाना चाहता है और फिर उसी खूबियों को अपने अंदर लाने का प्रयास करें।

जैसे कि लड़का अगर यह चाहता है कि उसकी पत्नी ऐसी हो जो उसके परिवार वालों का सम्मान करें तो आपको लड़के को यह दिखाना है कि आप एक संस्कारी लड़की है जो शादी के बाद आपके परिवार के लोगों को खुश रखेंगी और जॉइंट फैमिली में भी रहने में आपको कोई दिक्कत नहीं है।

यकिन मानिए अगर आप लड़के की जो रिक्वायरमेंट है उस पर खरा उतरती है तो लड़के के दिल में ऑटोमेटिक ही आपके लिए प्यार पैदा होना चालू हो जाएगा।

इन सभी चीजों के अलावा लड़के के दिल में प्यार पैदा करने के लिए आप वही काम कर सकती है जो काम कोई लड़का किसी लड़की को पटाने के लिए करता है।

जैसे कि आप लड़के की सहायता कर सकती हैं। लड़का अगर दुख में है तो उसे हसाने का प्रयास कर सकती हैं। लड़के के परिवार वालों से मिल सकती हैं। ऐसा करने से लड़के को यह एहसास होगा कि उसके परिवार वाले भी आपको एक अच्छी लड़की मानते हैं जिसकी वजह से उसके मन में आप को लेकर के नए-नए सपने पैदा होंगे और जब ऐसा होगा तो वह आपको अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए तैयार हो जाएगा। अगर लड़का वास्तव में ईमानदार होगा तो वह आपको अपनी गर्लफ्रेंड के अलावा अपना जीवनसाथी भी बनाएगा।

लड़के को पटाने का तरीका क्या है?

लड़का जल्दी पटाना चाहते है तो इन तरीको को फॉलो करें:

  1. लड़के की गर्लफ्रेंड है या नहीं पता करें
  2. लड़के को सोशल मीडिया पर फॉलो करें
  3. लड़के के बारे में इंफॉर्मेशन प्राप्त करें
  4. एक ही लड़के पर फोकस करें
  5. अपने आप को भी मेंटेन रखें
  6. लोगों से दोस्ताना व्यवहार रखें
  7. लड़का पटाने के लिए प्यार-इग्नोर फार्मूला अप्लाई
  8. लड़के से दोस्ती करें
  9. लड़के की तारीफ करें
  10. अपनी आंखों से लड़के को पसंद का सिग्नल दे
  11. लड़के से मुलाकात करते रहे
  12. लड़के को देख कर मुस्कुराए
  13. लड़के को स्पेशल महसूस कराएं
  14. लड़के को सरप्राइज गिफ्ट दे
  15. 15. लड़के को प्रपोज करें

लड़का पटाने का इन सभी तरीकों के बारे में हमने ऊपर अच्छी तरह चर्चा की हिया इसलिए आर्टिकल को अच्छी तरह पढ़े।

FAQs: Ladko Ko Kaise Pataye

लड़के को कैसे तड़पाए?

कोई भी लड़की अपनी खूबसूरती के दम पर और अपनी शानदार पर्सनैलिटी की बदौलत एक लड़के को तड़पा सकती है।

किसी लड़के को अपने प्यार में कैसे डालें?

किसी लड़के को अपने प्यार में डालने के लिए उसके साथ दोस्ती करें और उसके साथ खूब मजाक मस्ती करें और बीच-बीच में उसकी सहायता भी करें, वह अवश्य ही आपके प्यार में पड़ जाएगा।

कैसे पता करें की लड़का लाइक करता है?

अगर लड़का आपको लाइक करता होगा, तो वह हर समय आपके लिए उपलब्ध होगा और कभी भी आपकी किसी भी बात पर गुस्सा नहीं होगा और हमेशा आपको हंसाने का प्रयास करेगा। अगर आप दुखी रहेंगे तो उसका कारण जानेगा।

प्रेमी को आकर्षित कैसे करे?

आप एक अच्छा ड्रेस पहन कर के और अपनी नशीली अदाओं से अपने प्रेमी को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं।

कैसे पता करे कोई आपसे प्यार करता है?

कोई आपका दिल से सम्मान करता है, आपकी हरदम सहायता करने का प्रयास करता है, हर समय आपके लिए उपलब्ध रहता है, आपसे लंबे समय तक बात करता है, आपके परिवार वालों की इज्जत करता है तो समझ लीजिए वह आपसे प्यार करता है।

अंतिम शब्द:

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लड़के को कैसे पटाएं? लड़के पटाने का आसान तरीका क्या है? इस प्रश्न का उत्तर आपको भली भांति इस लेख में मिल गया होगा।

अभी भी मन में कोई प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ है तो इसे शेयर करना मत भूलिएगा।

😎 आर्टिकल अपने दोस्त को भेजे:
earnmaniya.com

EarnManiya.com एक बढ़िया हिंदी ब्लॉग है जिसपर Online Paise Kaise Kamaye, Paisa Kamane Wala Games और Paisa Kamane Wala App Download की जानकारी दे रही है। अगर आपको घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाना है तो EarnManiya.com को Follow कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!