MPSC Full Form in Hindi: अगर आप एमपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको एमपीएससी का फुल फॉर्म पता होना चाहिए। इसीलिए आज मैं आपको बताऊँगा की एमपीएससी क्या होता है, Full Form Of MPSC In Hindi और MPSC Ka Full Form क्या होता है?
आपको शायद पता होगा कि UPSC और SSC भारत के दो सबसे बड़े और कठिन एग्जाम है। जो केंद्रीय स्तर के होते है। MPSC भी एक बड़े लेवल का एग्जाम है, हालांकि यह राज्य स्तरीय एग्जाम है।
अगर आप एक अच्छी सरकारी जॉब की तलाश कर रहे है तो MPSC एक बहुत अच्छा रास्ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि MPSC Ka Full Form Kya Hota Hai? अगर नही पता है तो यह आर्टिकल पूरा अवश्य पढ़े।
Table Of Contents:
MPSC एक सरकारी संस्था है जिसे भारत के संविधान में अनुच्छेद 315 के तहत बनाया गया है। MPSC की परीक्षा महाराष्ट्र राज्य में सिविल सेवा की नौकरीयों के लिए अधिकरीयों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
MPSC सरकारी संस्था इन सिविल सेवा अधिकारीयों का चयन उम्मीदवार की योग्यताओं और राज्य के आरक्षण के लिए पूर्व निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाता हैं।
अगर आप एक महाराष्ट्र राज्य के निवासी है, और एक अच्छी सरकारी जॉब पाना चाहते है। तो आप MPSC की तैयारी जरूर करें। इस आर्टिकल में मैं आपको MPSC सें संबंधित अनेक आवश्यक जानकारीयां दूंगा। जैसे MPSC Full Form क्या है, MPSC Exam क्या होता है, इसके लिए आवश्यक पात्रताएं क्या है, इसका सिलैबस क्या है, MPSC में सेलेक्शन कैसे होता है, इसका एग्जाम पैटर्न क्या है आदि।
आइए फिर एमपीएससी Full Form in Hindi के बारे में जानते है।
आजकल आपको ऐसे बहुत सारे स्टूडेंट मिल जाएंगे जो MPSC की तैयारी कर रहे है और एमपीएससी का एग्जाम देना चाहते है। लेकिन अधिकतर स्टूडेंट को MPSC Full Form In Hindi And English में नही पता होता है। और शायद आप भी यही जानना चाहते है कि MPSC का फुल फॉर्म क्या होता है?
MPSC Full Form In English
MPSC Full Form In Hindi
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) भारतीय राज्य महाराष्ट्र के लिए ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ सिविल सेवकों का चयन करता है। और यह चयन आवेदकों की योग्यता और अरक्षण के पूर्व नियमों के आधार पर किया जाता है। UPSC और SSC की तरह यह भी एक खास तरह का एग्जाम है जो राज्य स्तर पर होता है।
बहुत सारे लोग, यह भी जानना चाहते है कि एमपीएससी क्या होता है? तो मैं आपको बता दूं कि यह एक महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) संस्था है। जिसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत बनाया गया है। और इसका प्रधान कार्यालय महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई में स्थित है।
MPSC महाराष्ट्र राज्य सरकार के लिए विभिन्न सरकारी सिविल सेवकों के पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करती है। MPSC राज्य सेवा परीक्षा का आयोजन महाराष्ट्र प्रशासन में ग्रुप ए और ग्रुप बी अधिकारियों की भर्ती के लिए हर वर्ष में एक बार जरूर होता है।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के तहत ग्रुप ए में निम्नलिखित मुख्य सिविल सेवाएं आती हैं। जैसे- मंत्रालय में सहायक आयुक्त/ उप कलेक्टर/ सहायक कलेक्टर/ उप मंडल मजिस्ट्रेट/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी/ सहायक निदेशक आदि। इस परीक्षा के द्वारा विभिन्न विभागों जैसे प्रशासन, पुलिस, वन और इंजीनियरिंग इत्यादि के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
MPSC Exam महाराष्ट्र राज्य सरकार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा है। इस परीक्षा का उद्देश्य महाराष्ट्र के ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है। यह परीक्षा तीन चरणों में पूर्ण होती हैं-
अगर आप इस एग्जाम के लिए इच्छुक है तो आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in से एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके अलावा यहां पर MPSC टाइम टेबल और प्रतियोगी परिक्षाओं का कलैंडर भी देख सकते है। MPSC Exam विभिन्न विभागों के लिए अलग- अलग तरह के होते हैं। एमपीएससी परीक्षा सूची-
अगर मैं MPSC Exam Paper की बात करूं तो पहला पेपर 200 अंको का होता है। जिसमें कुल 150 प्रश्न होते हैं। और दूसरे पेपर में कुल 80 प्रश्न होते है जिनके कुल अंक 200 होते हैं। इसके अलावा MPSC के मुख्य परीक्षा में 6 पेपर होते हैं। इन सभी पेपरों के लिए अंक अलग-अलग होते हैं, और सभी पेपरों के लिए टाइम भी अलग- अलग होता हैं।
महाराष्ट्र में MPSC का पेपर दो भाषाओं में यानी मराठी और अंग्रेजी भाषा में आता है। अगर आप महाराष्ट्र की राज्य सेवा में प्रवेश करना चाहते है तो आपको MPSC एग्जाम में पास होना होगा।
MPSC परीक्षा देने के लिए आपके पास MPSC Eligibility Criteria 2024 होना बेहद जरूरी है। तभी आप यह परीक्षा दे सकते है। Maharashtra public service commission के लिए निम्नलिखित पात्रता की जरूरत होगीं।
MPSC का एग्जाम देने के लिए MPSC Exam Age Limit निर्धारित है, अत: आपकी निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए। और इसके अलावा कुछ अन्य मानदंड भी है जिन्हे आपको पूरा करना होगा। जैसे-
उपरोक्त मानदंडो के आधार पर महाराष्ट्र सरकार स्थानीय निवासीयों को आयु में छूट प्रदान करती है।
उरोक्त योग्यताएं रखने के अलावा आपके पास उपयुक्त शैक्षणिक योग्ताएं भी होनी चाहिए। जैसे-
ध्यान दे कि MPSC में अनेक पद होते हैं, और सभी पदों के लिए कुछ योग्यताएं अलग-अलग होती हैं। इसके कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को कुछ विषय आधारित विशेष कौशल की आवश्यकता पड़ती है, जैसे- कंप्य्यूटर कोर्स या कोई टाइपिंग कोर्स आदि।
MPSC की परीक्षा में भाग लेने के लिए Physical ability की भी आवश्यकता होती है। पुलिस अधीक्षक या परिवहन विभाग से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार की विशिष्ट शारीरिक योग्यता होना आवश्यक है। जैसे- DYSP पद के लिए पुरूष उम्मीदवार की न्यूनतम उंचाई 165 सेमी. होनी चाहिए। और महिला उम्मीदवार के लिए 157 सेमी. न्यूनतम ऊंचाई होनी चाहिए।
आपने अब तक MPSC का full form और MPSC क्या होता है, यह जान ही लिया होगा। तो चलिए अब मैं आपको इसके MPSC Syllabus के बारे में बताता हूं ताकि आपको भविष्य में यह एग्जाम देने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत न पड़े।
आप यह तो जानते ही होंगे कि MPSC में दो परीक्षाएं होती हैं, प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। अगर प्रारंभिक परीक्षा की बात करें तो इसमें दो प्रकार के पेपर होते हैं, यानी सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य मराठी और सामान्य अध्ययन।
अगर उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेता है तो उसके बाद उसे मुख्य परीक्षा देनी पड़ती है, जिसके लिए कुल 6 पेपर होते हैं। इन 6 पेपर में से 2 पेपर भाषा (अंग्रेजी और मराठी) के लिए होते है, और शेष चार पेपर सामान्य अध्ययन के लिए होते हैं। ये चार पेपर निम्नलिखित हैं-
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) का एग्जाम UPSC और SSC की तरह ही एक खास होता है। अत: इस एग्जाम में पास होने के लिए आपको कुछ बेहतर ढंग से पढ़ाई करनी होगी। आजकल ज्यादातर लोग सही से पढ़ाई ही नही करते है तो अंत में एग्जाम में पास भी नही हो पाते है। आप शायद यह जरूर जानना चाहेंगे कि MPSC की पढ़ाई कैसे करे?
इस MPSC परीक्षा को क्रैक करने के लिए आपके पास पढ़ाई की एक उचित रणनीति होनी चाहिए। यह भी भारत की कठिन परिक्षाओं में से एक है, और इसका सिलैबस सही समय पर पूरा करना जरूरी है। परीक्षा की तैयारी के लिए यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपके पास अच्छे लेखकों की किताबें हो।
आप किसी अच्छी शीर्ष संस्थान से कोचिंग भी कर सकते है, अन्यथा घर पर रहकर ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सकते है। आपको अंग्रेजी और मराठी जैसे महत्वपूर्ण भाषा पर अच्छा खासा जोर देना होगा, और लेखन कौशल को सुधारना भी होगा। भाषाओं के दोनों पेपरों में व्यक्तिपरक प्रश्न पूछे जाते हैं, अत: इसकी तैयारी पहले ही करके रखे।
आप पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को भी अवश्य देखे, जिससे आपको परिक्षा में आने वाले प्रश्नों का अंदाजा हो जाएगा। इसके अलावा अपने पढ़ाई के कार्यक्रम का एक टाइम टेबल जरूर बनाए।
मैं आपको पहले भी बता चुका हूं कि महाराष्ट्र पीएससी के एग्जाम तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में आपको प्रारंभिक एग्जाम देना होगा, जिसमें दो पेपर होंगे। इस प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (Objective-Type Questions) शामिल होते हैं।
MPSC के दूसरे चरण में आपको मुख्य परीक्षा देनी होगी, जिसमें कुल 6 पेपर होते हैं, और इसमें सभी प्रश्न वर्णनात्मक या लंबे प्रश्न होते है। इसके तीसरे चरण में व्यक्तित्व परीक्षा यानी इंटरव्यू होता है।
एमपीएससी प्रीलिम्स के पाठ्यक्रम में महाराष्ट्र का अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, महाराष्ट्र से जुड़े करंट अफेयर्स, और विज्ञान व प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रश्नों आदि को जोड़ा गया हैं। इस एग्जाम का पहला तो फिर भी आसान है। लेकिन दूसरे चरण अपेक्षाकृत थोड़ा जटिल हैं क्योंकि इसमें कुल छह वर्णनात्मक प्रश्नपत्र होते हैं।
इसके अलावा रही पात इंटरव्यू की तो उसमें आपको अपनी पूरी तैयारी करनी होगी। और इंटरव्यू के लिए स्वयं को तैयार भी करना होगा।
बहुत सारे स्टूडेंट MPSC Exam Pattern के बारे में भी जानना चाहते है। और अगर आप भी इसके पैटर्न के बारे में जानना चाहते है तो ध्यान से जरूर पढ़े। वैसे आप तो जानते ही होंगे कि जब स्टूडेंट या उम्मीदवार को परीक्षा का पैटर्न का अंदाजा हो जाता है तो वे परीक्षा की तैयारी आसानी से कर पाते है।
हमने लगभग एग्जाम में स्टूडेंट को देखा है जिन्हे परीक्षा पैटर्न पता न होने पर काफी मुशीबतों का सामाना करना पड़ता है। अगर MPSC के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इसमें परीक्षा तीन चरणों में होती है। जिसमें आखिरी चरण में आपको खुद को तैयार करना होता है।
इसके अलावा पहले और दूसरे चरण में लेखिक परीक्षा होती है जिसके लिए एग्जाम पैटर्न का पता होना जरूरी है। आप इसके सभी पुराने प्रश्न पत्रों को इसकी नयी ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
इस तरह MPSC Prelims के एग्जाम होते है, लेकिन यह एग्जाम केवल एमपीएससी मेन्स के लिए ही उतरदायी होते है। मतलब इस एग्जाम में प्राप्त अंको शॉर्टलिस्ट करने के लिए गिना जाएगा। और फिर न्यूनतम एमपीएससी कटऑफ अंक वाले उम्मीदवारों को MPSC Mains परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
इसके बाद आपको MPSC Personality Test देना पड़ता है जो इस एग्जाम का अंतिम चरण है। MPSC के पेपर II में कट ऑफ स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए सेलेक्ट होते हैं। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को करंट अफेयर्स, गहन ज्ञान, संचार कौशल और मानसिक क्षमता के ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा का आवेदन निम्नलिखित चरणों के द्वारा कर सकते है।
उम्मीदवार को सबसे पहले MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://mpsc.gov.in पर जाना होगा, और वहां पर अपने मोबाइल नंबर व वैध ईमेल आईडी देनी होगी। इसके बाद OTP दर्ज करके पंजीकरण को पूर्ण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको एक Mail या संदेश आएगा जिसमें लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।
आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड से इसकी वेबसाइट पर लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार को अपनी व्यक्ति जानकारी, योग्यता जानकारी और अनुवभव की जानकारी देनी होगी। और इसके अलावा अन्य जानकारी जैसे- भूतपूर्व सैनिक, सरकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, शारीरिक विवरण (ऊंचाई, वजन आदि), देनी होगी।
अब आपको 50 KB की साइज में फोटो और हस्ताक्षर को Jpg या JPGE फॉर्मेट में अपलोड करने है। और साथ ही आपको विभिन्न परीक्षाओं की सूची में से वह परीक्षा चुननी है। जिसके लिए आप पात्र है। और अंत में आपको आवेदन पत्र Submit कर देना है।
आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट हो जाने के बाद आप अपनी आरक्षित कैटगरी के आधार पर फीस का भूगतान करें। भूगतान करने के लिए आप ऑनलाइन, बैंक भुगतान या नागरिक सेवा केंद्र में से किसी भी विकल्प को चून सकते है। अगर आप ऑनलाइन तरीका चूनते है। तो आपको ऑनलाइन भुगतान के लिए अनेक तरीके हैं, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-वॉलेट आदि।
ध्यान दे कि आवेदन पूरा करने के लिए आपको अंतिम चरण में अपने परीक्षा केंद्र को सेलेक्ट करना होगा। ताकि आपकी परीक्षा उन्ही क्षैत्रों में किसी एक परीक्षा केंद्र पर करवायी जा सके।
अगर आप महाराष्ट्र पीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करते है। तो आवेदन के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। हालांकि आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग हैं। इसलिए मैने यहां पर सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी दी है।
नोट: आप आवेदन के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किसी भी तरीके से कर सकते हैं। इसके अलावा एक और बात कि आने वाले समय में आवेदन शुल्क बदल सकते हैं।
जैसा की मैने आपको बताया कि MPSC के एग्जाम बहुत सारे पदों के लिए होते हैं। मतलब आपको MPSC में करियर बनाने के लिए बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे। जैसे-
नोट: इस तरह अनेक प्रकार के पद होते हैं, जिसमें से आप किसी भी पद के लिए अपना करियर बना सकते है।
आप अगर MPSC के किसी भी पद के लिए अपना करियर बनाते है। तो आप अपनी जिंदगी को काफी खुशहाल बना देंगे।
क्योंकि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra PSC) के उम्मीदवारों को काफी अच्छी सैलरी मिलती है। और इस सैलरी के साथ-साथ महंगाई भत्ता (डीए), यात्रा भत्ता (टीए), एचआरए, पेंशन योजनाओं और चिकित्सा लाभों सहित कई सुविधाएं भी दी जाती है।
आप यह तो जान ही चुके होंगे कि MPSC में बहुत सारे पद होते हैं। और उनके सभी पदों की सैलरी की बात की जाए तो आर्टिकल बहुत लंबा हो जाएगा।
इसलिए आप सभी विभागीय पदों की सैलरी इसकी ऑफिशियल नॉटिफिकेशन पीडीएफ में देखे। हालांकि मैं आपको सभी भत्तों का शामिल करके औसतन वेतन बता सकता हूं कि एमपीएससी की सैलरी 38,600 रुपये से 1,22,800 रुपये प्रति माह का वेतन मिल सकता है।
अगर आपको MPSC से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी चाहिए, तो आप उन्हे संपर्क भी कर सकते हैं।
नोट: आप उन्हे सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक संपर्क कर सकते है। और हां, दूसरे और चौथे शनिवार को संपर्क नही कर सकते है।
ऑनलाइन तकनीकी समस्या के लिए आप निम्नलिखित संपर्क विवरण का उपयोग करें।
नोट: आप सोमवार से शुक्रवार को सुबह 9 से रात 8 बजे तक उन्हे संपर्क कर सकते है, और शनिवार व रविवार को सबुह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक संपर्क कर सकते है। ध्यान दे कि यह संपर्क विवरण केवल ऑनलाइन आवेदन के दौरान होने वाली समस्या के निवारण से संबंधित है।
इस आर्टिकल में हमने जाना कि MPSC फुल फॉर्म इन हिंदी में क्या है? और साथ ही हमने MPSC (महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग) से संबंधित बहुत सारी अन्य जानकारीयां भी प्राप्त की हैं। तो चलिए अब मैं आपको MPSC Longform – Maharashtra Public Service Commission से संबंधित आवश्यक FAQs के बारे में बताता हूं।
उत्तर: MPSC Full Form in Hindi में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग है, और MPSC Full Form in English में Maharashtra Public Service Commission है।
उत्तर: एमपीएससी में दो सर्वश्रैष्ठ पद माने जाते हैं:
1.) डिप्टी कलेक्टर (ग्रुप ए)
2.) पुलिस उपाधीक्षक (DySP) (ग्रुप A)
उत्तर: इस एग्जाम के लिए मुख्यत: उम्मीदवार भारतीय नागरीक होना अनिवार्य है, और साथ ही महाराष्ट्र राज्य का स्थानीय निवासी भी होना चाहिए। इसके लिए आयु योग्यता भी होनी चाहिए मतलब एमपीएससी उम्मीदवार की न्युनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए। और अधिकतम आयु 36 होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग और अन्य कुछ वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
उत्तर: जैसा की मैने बताया कि MPSC के लिए मुख्य दो चरणों में पेपर होते हैं, जिसमें भाषा के आधार पर दो पेपर होते है और शेष पेपर इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र, भूगोल, पर्यावरण जैसे विषयों से संबंधित होते हैं।
उत्तर: आप MPSC का एडिमट कार्ड इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। आपको इसकी ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन होना है।
इसके बाद आपको मैनू में एडिमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। आप कुछ सामान्य जानकारीयां देकर अपना एडिमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
उत्तर: आप इसका परीक्षा परिणाण भी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर ही देख सकते है। इसकी वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट का विकल्प मिल जाएगा, जिसे क्लिक करके आप अपना रिजल्ट निकाल सकते है। इसके लिए आपके पास रोल नंबर और परीक्षार्थी की Death of Birth होनी चाहिए।
MPSC: Maharashtra Public Service Commission की परीक्षा भारत की श्रेष्ठ परीक्षाओं में से एक हैं, जिसकी तैयारी के लिए काफी मेहनत की जरूरत होती है।
MPSC की परीक्षा विभिन्न विभागों जैसे प्रशासन, पुलिस, वन और इंजीनियरिंग इत्यादि से संबंधित है। इसमें आपको अपना करियर बनाने के लिए बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे, और एक बार करियर बनाने के बाद आपकी जिंदेगी पूरी तरह से सेट हो जाएगी।
इस आर्टिकल में मैने आपको MPSC Full Form in Hindi में बतायी, और साथ ही एमपीएससी क्या होता है, और इसके MPSC Full Information In Hindi, MPSC Exam Age Limit, MPSC Exam 2024 Application Form, MPSC Exam Pattern इत्यादि के बारे में भी बताया है।
उम्मीद है कि इस आर्टिकल की मदद से आपको MPSC के बारे में बहुत सारी आवश्यक जानकरीयां मिली होगी।
MPSC Full Details In Hindi
MPSC Ka Full Form क्या है? – MPSC Full Form in Hindi
एमपीएससी क्या होता है? – What Is MPSC In Hindi
MPSC Exam क्या होता है?
MPSC के लिए आवश्यक पात्रताएं क्या हैं? – MPSC Eligibility Criteria 2024
MPSC के लिए आयु सीमा – MPSC Exam Age Limit
MPSC के लिए शैक्षिक योग्यताएं
MPSC Physical ability In Hindi
MPSC का Syllabus क्या है? – MPSC Syllabus
MPSC की पढ़ाई कैसे करें?
MPSC में चयन प्रक्रिया क्या है?
MPSC Exam पैटर्न क्या है 2024 – MPSC Exam Pattern
MPSC Exam के लिए कैसे ऑनलाइन Apply करें?
MPSC Exam के आवेदन के लिए फीस
MPSC के कौन-कौन सी पोस्ट होती हैं?
MPSC की सैलरी कितनी होती है?
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) से संपंर्क कैसे करें?
FAQs – MPSC Full Form in Hindi
Conclusion – MPSC Full Information In Hindi – एमपीएससी फुल फॉर्म
#1. रिजस्ट्रेशन:
#2. आवेदन पत्र सबमिट करे:
#3. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना:
#4. आवेदन का भुगतान करें:
Q1. एमपीएससी का फुल फॉर्म क्या है?
Q2. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सर्वोच्च पद कौन सा है?
Q3. एमपीएससी परीक्षा के लिए जरूरी पात्रता शर्तें क्या हैं?
Q4. एमपीएससी परीक्षा में कौन-कौन से विषय हैं?
Q5. एमपीएससी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Q6. एमपीएससी परीक्षा परिणाम कैसे देखें?
- MPSC Full Details In Hindi
- MPSC Ka Full Form क्या है? – MPSC Full Form in Hindi
- एमपीएससी क्या होता है? – What Is MPSC In Hindi
- MPSC Exam क्या होता है?
- MPSC के लिए आवश्यक पात्रताएं क्या हैं? – MPSC Eligibility Criteria 2024
- MPSC के लिए आयु सीमा – MPSC Exam Age Limit
- MPSC के लिए शैक्षिक योग्यताएं
- MPSC Physical ability In Hindi
- MPSC का Syllabus क्या है? – MPSC Syllabus
- MPSC की पढ़ाई कैसे करें?
- MPSC में चयन प्रक्रिया क्या है?
- MPSC Exam पैटर्न क्या है 2024 – MPSC Exam Pattern
- MPSC Exam के लिए कैसे ऑनलाइन Apply करें?
- MPSC Exam के आवेदन के लिए फीस
- MPSC के कौन-कौन सी पोस्ट होती हैं?
- MPSC की सैलरी कितनी होती है?
- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) से संपंर्क कैसे करें?
- FAQs – MPSC Full Form in Hindi
- Conclusion – MPSC Full Information In Hindi – एमपीएससी फुल फॉर्म
- #1. रिजस्ट्रेशन:
- #2. आवेदन पत्र सबमिट करे:
- #3. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना:
- #4. आवेदन का भुगतान करें:
- Q1. एमपीएससी का फुल फॉर्म क्या है?
- Q2. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सर्वोच्च पद कौन सा है?
- Q3. एमपीएससी परीक्षा के लिए जरूरी पात्रता शर्तें क्या हैं?
- Q4. एमपीएससी परीक्षा में कौन-कौन से विषय हैं?
- Q5. एमपीएससी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- Q6. एमपीएससी परीक्षा परिणाम कैसे देखें?
- MPSC: Maharashtra Public Service Commission.
- MPSC: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग
- MPSC डाक का पता: मुख्य कार्यालय – 5वां, 7वां और 8वां फ्लोर, कूपरेज टेलीफोन एक्सचेंज बिल्डिंग। महर्षि कर्वे मार्ग, कूपरेज, मुंबई 400021
- फॉर्ट ऑफिस का पता: तीसरा फ्लोर, बैंक ऑफ इंडिया बिल्डिंग। एमजीरोड, फोर्ट, मुंबई 400001
- पूर्व परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- इंटरव्यू
- MPSC राज्य सेवा परीक्षा
- पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा
- MPSC जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट परीक्षा
- सहायक अनुभाग अधिकारी परीक्षा
- MPSC शिक्षा सेवा (ग्रुप बी) परीक्षा
- राज्य कर निरीक्षक परीक्षा
- MPSC इंजीनियरिंग सेवा संयुक्त परीक्षा
- महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा संयुक्त परीक्षा
- MPSC ग्रुप-सी सेवा संयुक्त परीक्षा
- महाराष्ट्र वन सेवा परीक्षा
- MPSC सहायक मोटर वाहन निरीक्षक परीक्षा
- MPSC सहायक अनुभाग अधिकारी परीक्षा
- MPSC कृषि सेवा परीक्षा
- MPSC का उम्मीदवार भारतीय नागरीक होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार की लिखने और बोलने की भाषा मराठी में फ्लुएंट यानी काफी अच्छी होनी चाहिए।
- इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को अपेक्षित योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- जिन उम्मीदवारों को आरक्षण मिलता है, वे महाराष्ट्र राज्य के निवासी होने चाहिए। अर्थात् SC या ST के उम्मीदवारों का घर महाराष्ट्र में होना अनिवार्य है।
- एमपीएससी का एग्जाम देने के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 38 वर्ष है, और न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष है।
- अगर उम्मीदवार विकलांग है तो उसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष है, लेकिन अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।
- उम्मीदवार अगर पिछड़े वर्ग का है तो उसकी न्यूनतम सीमा 19 वर्ष है, और अधिकतम सीमा 43 वर्ष है।
- जो उम्मीदवार भूर्तपूर्व सैनिक है, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 43 है, और पिछडे वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 48 है।
- इसके अलावा योग्य खिलाड़ियों के लिए MPSC न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष है।
- MPSC परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य होता है।
- इसके अलावा उम्मीदवार को लिखने और बोलने के लिए मराठी भाषा में फ्लुएंट होना चाहिए।
- इतिहास और भूगोल (महाराष्ट्र के संदर्भ में)
- मानव संसाधन विकास और मानव अधिकार
- भारतीय संविधान और राजनीति
- अर्थव्यवस्था और योजना, विकास और कृषि का अर्थशास्त्र और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास
- MPSC 2024 में प्रारंभिक एग्जाम में 2 पेपर होते हैं, और मुख्य परीक्षा में 6 पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए आपको प्रारंभिक परीक्षा (एमपीएससी प्रीलिम्स) को कम से कम 33% अंकों से उत्तीर्ण होना होगा।
- प्रीलिम्स के दोनों पेपर में 200 अंक के होते हैं।
- प्रत्येक पेपर को पूरा करने के लिए 2 घंटो का समय मिलता है।
- पेपर में प्रत्येक गलत प्रश्न पर 1/4 अंक काटे जाते है।
- पूरे एग्जाम के सभी पेपर मराठी और अंग्रेजी भाषा में सेट होते है।
- एमपीएससी मेन्स परीक्षा में कुल 6 पेपर होते हैं।
- वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाते हैं।
- मेन्स एग्जाम के (प्रश्नपत्र – II) में प्रश्नों के गलत उत्तर दिए जाने पर कोई भी नकारात्मक (Negative) अंकन नही किया जाता है।
- प्रत्येक एमपीएससी मेन्स परीक्षा के पेपर में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक क्रमश: 45 अंक और 40 अंक है।
- Deputy Collector
- Section Officer
- Registrar, Co-O
- Deputy Education Officer
- Government Labour Officer
- MPSC Deputy Director Of Industry
- Assistant Commissioner, State Excise
- Assistant Commissioner of Labour
- Assistant Regional Transport Officer
- Assistant Block Development Officer
- Assistant Commissioner Of Sales Tax
- Deputy Superintendent Of Land Records
- Deputy Superintendent, State Excise
- Deputy Chief Executive Officer / Block Development Officer
- Deputy Superintendent Of Police / Assistant Commissioner Of Police
- Skill Development, Employment And Entrepreneurship Guiding Officer
- टेलीफोन नंबर: 022-22795900, 022-22795971, 022-22821646
- फ़ैक्स नंबर: 022-22880524
- ईमेल आईडी: [email protected]
- टेलीफोन नंबर: 022 – 61316402
- ईमेल आईडी: [email protected]
| क्र. सं. | वर्ग | आवेदन शुल्क |
| 1. | सामान्य वर्ग (General Category) | Rs. 394 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | Rs. 297 |
| 3. | अनुसूचित जाति (SC) | Rs. 297 |
| 4. | अनुसूचित जनजाति (ST) | Rs. 297 |
| 5. | PWD वर्ग | Rs. 297 |